पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • कैनेडा विच वदीया सेटिंग आ, तुहाडा कम जल्द करवा दिंदे कह की 6 लाख ठगी

कैनेडा विच वदीया सेटिंग आ, तुहाडा कम जल्द करवा दिंदे कह की 6 लाख ठगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | प्राॅपर्टीडीलर को एक दंपति ने यह कहकर छह लाख की ठगी मार ली कि कैनेडा विच्च साड्‌डी वदीया सैटिंग आ, तुहाड़ा कम जल्दी करवा दिंदे आ। प्राॅपर्टी डीलर को विदेश वर्क वीजे पर भेजने का झांसा दिया था। प्राॅपर्टी डीलर को ठगी के बारे में पता चला तो उसने पुलिस को सूचित किया। एसीपी साउथ द्वारा मामले की जांच करने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने न्यू टैगोर नगर के रहने वाले सरवण अत्री की शिकायत पर फतेहगढ़ साहिब के गांव बरास के रहने वाले जोगिंदर सिंह और उसकी प|ी जसविंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई शीतल राम ने बताया कि शिकायतकर्ता प्राॅपर्टी डीलर है। लेकिन काम मंदा होने से वे विदेश जाना चाहता था। उसके रिश्तेदार चंडीगढ़ रहते हंै और वे आरोपी दंपति को जानते थे। करीब ढाई साल पहले शिकायतकर्ता के रिश्तेदारों ने उसकी मुलाकात आरोपियों के साथ करवाई। आरोपियों ने उसे कहा कि विदेश में उनकी अच्छी जान पहचान है और वे उसे विदेश भेज देते थे। उन्होंने शिकायतकर्ता को कैनेडा वर्क वीजे पर भेजने की बात कही और बदले में छह लाख मांगे। शिकायतकर्ता ने छह लाख दे दिए। जब वीजा नहीं लगा और पैसे वापस मांगे तो आरोपी टाल-मटौल करन लगा।

खबरें और भी हैं...