पहली महिला प्रो-रेसलर ने जारी की प्रचार सामग्री
कॉन्टिनेंटलरेसलिंग इंटरटेनमेंट (सीडब्ल्यूई) की ओर से लुधियाना में पांच मार्च को गुरु नानक स्टेडियम में करवाई जाने वाली ग्रेट खली रिटर्न्स नाम से करवाई जा रही पहली इंटरनेशनल प्रो-रेसलिंग चैंपियनशिप की प्रचार सामाग्री भारत की पहली महिला प्रो-रेसलर बीबी बुलबुल और सीडब्ल्यूई के संयोजक अमित स्वामी की ओर से जारी की गई। इस बारे में अधिक जानकारी देते अमित स्वामी ने बताया कि इस रेसलिंग में देश विदेश से कुल 50 के करीब रेसलर हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें चार विदेशी महिला रेसलर्स के अलावा दर्जन भर से अधिक पुरुष विदेशी रेसलर शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि ये प्रो रेसलिंग सभी पहलवानों के लिए ओपन हैं और इसके ट्रायल जालंधर में होशियारपुर रोड स्थित सीडब्ल्यूई के मेन आफिस में होंगे। उन्होंने बताया कि भारत में पहली बार हो रही इस रेसलिंग का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर करना और सेहत के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
उन्होंने बताया कि इस रेसलिंग में यूएसए से महिला पहलवानों में मिस कैटी, मिस चेल्सी, मिस रीएन हिस्सा लेंगी। इसके अलावा मैक्सिको से पोलो, कैनेडा से जिंदर मैहल, यूएसए से क्रिस रैबर, साउथ अफ्रीका से जस्टिन गैबियल, यूएसए से माइक नोक्स, यूएसए से ही ब्राइन केज और हर्नाडिज शामिल हैं।
प्रो-रेसलर बीबी बुलबुल और सीडब्ल्यूई के संयोजक अमित स्वामी ने प्रचार सामग्री वीरवार को जारी की।