पीएफ जमा कराने पर स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार, 2.40 लाख वसूले
लुधियाना|इंप्लाइज प्रॉविडेंटफंड ऑर्गेनाइजेशन (ईपीएफओ) ने प्रावीडेंट फंड जमा कराने में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ वसूली अभियान के लिए 5 टीमों का गठन किया है। यह जानकारी के जोनल आफिस के डायरेक्टर-1 एके सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इसी अभियान के तहत टीम ने बुधवार को एक नामी स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार करके उससे 2.40 लाख रुपए वसूल किए हैं। वहीं, मैस. टिक्सको इंडस्ट्रीज की संपति जब्त कर ली है। वीरवार को वसूली अफसरों की टीम ने मैस. न्यू टेक इंजीनियरिंग के मालिक को पकड़ने के लिए फैक्टरी में छापा मारकर गिरफ्तार किया और जोनल ऑफिस में लाया गया।
उन्होंने यह भी बताया कि जाेनल आफिस लुधियाना उठाए कदमों को देख एसआरओ-जालंधर और अमृतसर ने अपने अधिकार क्षेत्र में ऐसा अभियान चलाया है। इस दौरान ईपीएफओ डायरेक्टर-2 पीपीएस मैंगी ने एफसीआई अफसरों से मीटिंग कर उनके अधीन ठेकेदारों को ईपीएफओ नियमों का पालन करने पर बल दिया।