शिअद यूथ विंग ने शुरू किया युवा वर्ग जोड़ो अभियान
लुधियाना|शिरोमणि अकालीदल की यूथ विंग ने युवा वर्ग जोड़ो अभियान शुरु किया है। यूथ विंग की शहरी तीन यूनिट के प्रधान बलजीत सिंह छतवाल ने वार्ड 32 स्थित छावनी मोहल्ले में युवाओं से मीटिंग कर इसकी शुरुआत की।
इस दौरान यूथ विंग के मालवा जोन महासचिव अमन बग्गा और कौंसलर कृष्ण खरबंदा की विशेष उपस्थिति रही। इस मौके पर छतवाल ने अपील की कि हर यूथ वर्कर युवा वर्ग जोड़ो अभियान को सफल बनाने के मकसद से एक युवक को यूथ विंग का मेंबर जरूर बनाए। उन्होंने अकाली सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी घर-घर पहुंचाने पर भी जोर दिया। महासचिव अमन बग्गा ने अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में हुए विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल की नीतियों से प्रभावित होकर शहरी क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी, युवा और समाज के बाकी वर्ग शिअद से जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर गौरव बग्गा, अमृत सिंह सोनू, लक्की गिल्होत्रा, सर्वजीत सिंह, सोनू लाहोरिया, कंवलजीत सिंह, नविंदर सिंह, सिमरप्रीत सिंह मौजूद थे।