पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • नेशनल लेवल निबंध लेखन में हरप्रीत ने लिया तीसरा स्थान

नेशनल लेवल निबंध लेखन में हरप्रीत ने लिया तीसरा स्थान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गवर्नमेंट मिडिल स्कूल की आठवीं क्लास की स्टूडेंट हरप्रीत कौर को सम्मानित किया गया

एजुकेशनरिपोर्टर|लुधियाना

साइयांकलां स्थित गवर्नमेंट मिडिल स्कूल की आठवीं क्लास की स्टूडेंट हरप्रीत कौर का सम्मान किया गया। अक्टूबर 2015 में आयोजित करवाए गए पैट्रोलियम और गैस मिनिस्टरी द्वारा करवाई गई राष्ट्रीय स्तरीय तेल बचाओ निबंध लेखन मुकाबले में हरप्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया।

डिस्ट्रिक्ट साइंस सुपरवाइजर प्रदीप कपूर ने बताया कि पहले तीन स्थान लुधियाना के नाम आए हैं। लेकिन तीसरा स्थान गवर्नमेंट स्कूल की स्टूडेंट के नाम आने के कारण ज्यादा गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि हरप्रीत ने पंचायत, स्कूल स्टाफ और स्कूल का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में पैट्रोलियम कंजर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन के रीजनल आफिस चंडीगढ़ के डिप्टी डायरेक्टर सतीश और गुर इंदरपाल काजला ने भी हरप्रीत को बधाई दी। उन्होंने बताया कि हरप्रीत को पंजाब हरियाणा के गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 12 हजार 500 रुपये और सैमसंग का टैब के साथ सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जा चुका है।

हरप्रीत को अन्य लोगों द्वारा भी पैसे दिए गए। इस मौके पर कल्चरल कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। स्कूल के टीचर डॉ. बलविंदर सिंह कालिया ने मंच संचालन किया। इस मौके पर सरपंच हरपाल सिंह पाली, रघुवीर सिंह, जसविंदर सिंह अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...