आज छाए रहेंगे बादल, कल हो सकती है बारिश
लुधियाना|मौसम कामिजाज लगातार बदलने से आम लोगों से लेकर किसानों तक सभी पसोपेश में हैं। वीरवार सुबह शहर और आसपास के इलाकों में ठंडी हवा चलने के बाद धूप निकलने से मौसम में उतार चढ़ाव बना रहा। शुक्रवार को बादल छाए रहने की उम्मीद है, जबकि शनिवार को बारिश हो सकती है। पीएयू द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक वीरवार को न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 20.8 डिग्री सेल्सियस तक रहा। माहिरों का अनुमान है कि शहर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को फिर मौसम में तब्दीली आएगी। उधर, पीएयू के खेतीबाड़ी माहिर पहले ही किसानों को आगाह कर चुके हैं कि आने वाले कई दिनों तक मौसम फसलों पर पीली कुंगी (येलो रस्ट) के लिए अनुकूल है। लिहाजा किसानों को खेतों में खड़ी फसलों पर लगातार नजर रखने की जरूरत है। साथ ही फसलों को पीली कुंगी से बचाने के लिए माहिरों की सलाह से दवा का छिड़काव समय रहते किया जाना चाहिए।