ट्रेनें कई घंटे हुईं लेट
बेकरी मालिक की पीठ में मारी गोली, जख्मी, 25 दिनों में हुई तीसरी वारदात
ट्रेन अलर्ट
किदवईनगर के अजीत नगर में दोपहर 12.30 बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल गोसाईं के घर के पास संजीव बेकरी के मालिक जोगिंदरपाल डंग को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोली जोगिंदर पाल की पीठ के दाईं तरफ लगी। जिन्हें सीएमसी में भर्ती कराया गया है। वारदात के समय जोगिंदरपाल अपने बेटे अनिल के साथ शॉप में मौजूद थे। बेकरी के पास मिनी रोज गार्डन, गर्ल्स कॉलेज, स्कूल, मार्केट रिहायशी इलाका होने के कारण हर समय लोगों का आना जाना लगा रहता है। जोगिंदरपाल के बेटे अनिल ने बताया कि पापा बेकरी पर सामान सही कर रहे थे। वह पेटीज लेने के लिए वर्कशॉप में गया और एकदम से धमाके की आवाज सुनीं। वापस दुकान पर आया तो देखा पापा की पीठ लहुलुहान थी। सामने खड़े आॅटो चालक ने बताया कि दो युवक भाग कर मेन रोड की तरफ गए हैं। एसीपी सेंट्रल ने बताया कि जख्मी के दूसरे बेटे संजीव कुमार के बयान पर दो लोगों के खिलाफ जान लेवा हमला करने आर्म एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है। इलाके से दो स्थानों से फुटेज मिली हैं। जिनके आधार पर मामले की जांच शुरू की गई है।
सीएमसी में भर्ती जोगिंदरपाल डंग।