पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • मेयर का नया फॉर्मूला, एजेंडा सर्व किए बिना बुलाई ऑल पार्टी कौंसलर्स मीटिंग

मेयर का नया फॉर्मूला, एजेंडा सर्व किए बिना बुलाई ऑल पार्टी कौंसलर्स मीटिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंडे पर कांग्रेसी कौंसलर्स ने जताई आपत्ति

हाउस में रखे जाएंगे ये अहम प्रस्ताव

मेयरहरचरण सिंह गोहलवड़िया की ओर से 18 फरवरी को बुलाई जाने वाली हाउस मीटिंग में रखे जाने वाले कई अहम प्रस्तावों के विरोध से बचने को वीरवार को कौंसलर्स को एजेंडा जारी किए बिना ही ऑल पार्टी कौंसलर्स मीटिंग बुला डाली। इस मीटिंग में शामिल हुए कौंसलर्स को एजेंडा पढ़ने को तो दिया गया, लेकिन मीटिंग खत्म होने के बाद इसे घर ले जाने की इजाजत नहीं दी गई। जबकि ऑल पार्टी कौंसलर्स मीटिंग से पहले ही कौंसलर्स को एजेंडा सर्व कर दिया जाता है ताकि मीटिंग में इन पर चर्चा हो सके। मीटिंग में किसी भी प्रस्ताव को लेकर काेई सहमति तय नहीं की गई और अब सीधे हाउस मीटिंग दौरान ही मीटिंग के एजेंडे को फाइनल किया जाएगा। इस एजेंडे में शहरवासियों पर वॉटर मीटर पॉलिसी लागू करना और जनता नगर स्कीम को री-मॉड्यूल के जरिए उक्त एरिया को इंडस्ट्रियल घोषित करना जैसे कईं अहम प्रस्ताव शामिल हैं। फिलहाल अभी इस एजेंडे में 18 प्रस्ताव रखे गए हैं और अगले दिनों में इनकी संख्या बढ़कर 22 के करीब होने की उम्मीद जताई जा रही है। मीटिंग के बाद कांग्रेसी कौंसलर्स ने साफ कह दिया कि इस एजेंडे पर कई तरह के एतराज हैं और हाउस की मीटिंग में इनकी पोल खोली जाएगी। मीटिंग में सीनियर डिप्टी मेयर सुनीता अग्रवाल, जगबीर सिंह सोखी, तनवीर सिंह धालीवाल, विपक्षी नेता हेमराज अग्रवाल, राकेश पराशर, संजय तलवाड़, इंद्र अग्रवाल, रघुवीर सिंह बीरा अन्य कौंसलर मौजूद थे।

>शहरी पब्लिक पर वॉटर मीटर पॉलिसी लागू करना

>चौड़ा बाजार में दुकानदारों की ओर से इंक्रोचमेंट संबंधी प्रस्ताव

>5 रुपए स्कवेयर फुट तहबाजारी फीस में 4 गुणा का इजाफा

>जनता नगर स्कीम को रि-मॉड्यूल कर इंडस्ट्रियल घोषित करना

>गलाडा के तहत अप्रूव की गई कॉलोनियों को नगर निगम में शामिल करना

>शिंगार सिनेमा रोड की टीपी स्कीम खत्म करना।

>कुछ लोगों को बदलकर सरकारी जगह अलॉट करने का प्रस्ताव

मीटिंग के बाद कांग्रेसी पार्षद दल के नेता हेमराज अग्रवाल, राकेश पराशर संजय तलवाड़ ने वॉटर मीटर पॉलिसी के नाम पर 125 गज के मकान मालिकों पर लागू पानी सीवरेज की माफी पर एतराज जताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह गांवों में किसानों को फ्री बिजली पानी सरकार दे रही है, उसी तरह शहर में लागू माफी जारी रहनी चाहिए। वहीं पिक एंड चूज कर अपने चहेते कौंसलर्स की सड़कों में पड़ती टीपी स्कीमों को खत्म करने पर भी एतराज जताया।

{एजेंडे में वॉटर मीटर पॉलिसी शहर में लागू करना, जनता नगर स्कीम को रि मॉड्यूल, चौड़ा बाजार में इंक्रोचमेंट हटाने सहित कईं अहम प्रस्ताव शामिल

^एजेंडे में कुछ प्रस्ताव और डाले जाने हैं इसलिए कौंसलर्स को एजेंडा नहीं दिया गया है। शनिवार को एजेंडा पूरा कर कौंसलर्स को दे दिया जाएगा। -हरचरणसिंह गोहलवड़िया,मेयर

खबरें और भी हैं...