पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • लोधी क्लब स्वीमिंग पूल की रिपेयर का काम जनरल सेक्रेटरी ने रुकवाया

लोधी क्लब स्वीमिंग पूल की रिपेयर का काम जनरल सेक्रेटरी ने रुकवाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। लोधी क्लब के स्वीमिंग पूल की 70 लाख रुपए में रिपेयर करवाने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पिछले दो महीने से आउट ऑफ स्टेशन गए मौजूदा जनरल सेक्रेटरी जगमोहन जैन ने स्वीमिंग पूल की रिपेयर के काम को रुकवा दिया है। उन्होंने कहा कि वह अगले हफ्ते लुधियाना आएंगे और इस सारे मामले की जांच खुद करेंगे कि किस तरह 40 लाख रुपए का टेंडर 70 लाख तक पहुंच गया। उसके बाद ही काम शुरू करवाया जाएगा।
दूसरी ओर स्पोर्ट्स सेक्रेटरी सचिन गोयल ने भी कहना शुरू कर दिया कि बजट 70 लाख रुपए तक का पास करवाया गया था। लेकिन रिपेयर का काम 55 लाख में ही निपट जाएगा। डीसी रवि भगत ने भी दैनिक भास्कर में छपी खबर को पढ़कर क्लब के सारे फाइनेंशियल दस्तावेज अपने पास मंगवा लिए। यही नहीं, उन्होंने यहां तक कहा कि क्लब के सारे काम सरकारी नियमों के मुताबिक ही होने चाहिए। यदि इनमें अनियमितताएं पाई गई तो संबंधित ओहदेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। काम रुकवाने और लागत को कम करने के अलाप ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे साफ होने लगा है कि रिपेयर के टेंडर में कुछ कुछ गड़बड़ जरूर है। कई सदस्यों ने तो नाम छापने की शर्त पर कहा कि यदि डीसी पिछले पांच सालों के रिकॉर्ड की जांच करवा लें तो करोड़ों रुपए का घोटाला सामने सकता है।

सवाल है कि क्या स्पोर्ट्स सेक्रेटरी ने पूल रिपेयरिंग के लिये सही बजटिंग नहीं करवाई? अगर ऐसा है तो जो ठेकेदार बजटिंग नहीं बता पाया वो काम क्या करेगा? अब जांच की गेंद डीसी के पाले में है और सदस्यों को उम्मीद है कि डीसी भगत की जिस तरह ईमानदारी और सख्त अफसर वाली छवि है उसको कायम रखते हुए नतीजा जरूर निकालेंगे। उधर, जब जनरल सेक्रेटरी जगमोहन जैन से फोन पर बात की गई तो उन्होंने फिर वही कहा कि मुझे नहीं पता कि टेंडर 70 लाख रुपए तक कैसे पहुंच गया। इसकी गहराई तक जाऊंगा और असलियत सबके सामने लेकर आउंगा। उन्होंने यह भी कहा कि तीन-चार ओहदेदारों ने जो ग्रुप बनाकर खुद फैसले लेने का प्रचलन शुरू किया है उसे भी डीसी के साथ मीटिंग करके खत्म करवाया जाएगा।


खबरें और भी हैं...