Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भाजपा ने चार नए मंडलों की कार्यकारिणी का किया ऐलान
लुधियाना| भाजपाजिला प्रधान रविंदर अरोड़ा ने चार नए मंडलों की कार्यकारिणी का एेलान कर दिया है। इस मौके पर उनके साथ महासचिव जतिंदर मित्तल भी मौजूद थे। नई कार्यकारिणी में नवल किशोर को टिब्बा रोड मंडल का प्रधान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दलजीत कौर, ओम प्रकाश कपिला, कीमती लाल, बलदेव दास, जेपी भट्ट को उपप्रधान, जसदेव तिवारी सचिव मोहम्मद मेहरुफ, वरिंदर सेखड़ी, विशाल कालिया, सुरिंदर कुमार, रामा शंकर को जनरल सेक्रेटरी और अमिता भगत को कैशियर बनाया गया। वहीं, जनता नगर मंडल से संजीव धीमान को प्रधान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सतपाल कपूर, मोहिंदर लाल, जंग बहादुर, हरनाम सिंह, अनीता सूद को उपप्रधान, क्रांति डोगरा और निर्मल सिंह को जनरल सेक्रेटरी, सरोज कपूर, नरेश ठाकुर, हरप्रीत सिंह, संजीव शर्मा, दर्शन लाल अरोड़ा को सेक्रेटरी और जगन अग्रवाल को कैशियर बनाया गया है। वहीं, आत्म नगर मंडल में सुरिंदर सिंह बिरदी को प्रधान और विजय सचदेव, सुरिंदर बांसल, बलराम गर्ग, अरुण कुमार, सुषमा वालिया को उपप्रधान, अर्जुन सिंह रावत और विजय बयाला को जनरल सेक्रेटरी, अजीत पाल सिंह, रिषी जैन, अशोक सचदेव, मोहिंदर पाल, दीपक सेन को सेक्रेटरी और नवीन मल्होत्रा को कैशियर नियुक्त किया गया। कैलाश नगर मंडल का प्रधान लक्की शर्मा, मनोज शर्मा उपप्रधान, तिलक राज, राकेश नागपाल, मनू अरोड़ा, परम सिंह जनरल सेक्रेटरी, रोमी मल्होत्रा और विकास अरोड़ा सेक्रेटरी, शशि शर्मा, नीलम शर्मा, गुरदीप सिंह, अमृतपाल सिंह, रंजीत सिंह सेक्रेटरी और रवि चौरसिया कैशियर नियुक्त किए गए।