भगवान राम सेवा संघ ने 70 जरूरतमंद महिलाओं को बांटा राशन
लुधियाना| भगवानराम सेवा संघ द्वारा 66वां राशन वितरण समारोह सीता माता मंदिर, रामलीला मैदान, दरेसी रोड, लुधियाना में आयोजित किया गया। इसमें 70 जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को राशन वितरित किया गया। सर्व प्रथम पंडित राजेश शर्मा ने विधिवत मंत्र उच्चारण कर हवन यज्ञ करवाया। राशन वितरण में मुख्य मेहमान तौर शामिल जंसवत जिंदलऔर शंकरदास गुप्ता कहा कि हमें अपनी नेक कमाई में से कुछ ना कुछ हर महीने जरूरतमंदों के लिए निकलते रहना चाहिए। जरूरतमंदों की सहायता करने से प्रभु अवश्य प्रसन्न होते हैं और परिवार पर प्रभु कृपा बनी रहती है। इस अवसर पर मंहत कृष्ण बावा,संजीव कुंद्रा, अनिल जगोता, दविंदर सिंह हैप्पी, मोहित जैन,राकेश वर्मा, दीपक सहगल, राजेश अरोड़ा, राजेश शर्मा, संदीप मरवाहा, पार्थ मरवाहा, संदीप सभ्रवाल शामिल रहे।