पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

@साहनेवाल मेनरोड पर देर रात हुआ हादसा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
@साहनेवाल मेनरोड पर देर रात हुआ हादसा

क्राइमरिपोर्टर। लुधियाना

साहनेवालमेन रोड पर देर रात हुए सड़क हादसे में अपनी साली और उसके बेटे को बचाते हुए एक दंपति को दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई। साली गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसका बेटा बाल-बाल बच गया। पता चलते ही थाना साहनेवाल की पुलिस ने मौके पर पहुंच लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वालों की पहचान श्याम और उसकी प|ी नीना के रूप में हुई है। जख्मी की पहचान सुनीता के रूप में की गई है। सुनीता के बेटे सूरज ने बताया की वह दिल्ली से वापस आए थे। बस से उतर कर वह अपनी मां के साथ सड़क पार कर रहा था कि किसी कार वाले ने उसे टक्कर मार दी। इस कारण उसकी मां जख्मी हो गई। उन्हें देखकर जब उसका मासड़ और मासी उन्हें बचाने के लिए रहे थे तो किसी दूसरी गाड़ी ने दोनों को टक्कर मार दी। गाड़ी ड्राइवर फरार हो गया। थाना साहनेवाल से जांच अफसर विपन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...