घरेलू झगड़े में एसआई ने निगल लिया जहर, व्हाट्सएप पर डाला सुसाइड नोट
@खन्ना नर्सिंगहोम में दाखिल, जांच में जुटी हुई है पुलिस
क्राइमरिपोर्टर। लुधियाना/खन्ना
तीसरीआईआरबी लुधियाना में तैनात खन्ना निवासी सब इंस्पेक्टर कुलवीर सिंह भंगू ने रविवार को घरेलू झगड़े में जहर निगल लिया। गंभीर हालत में उन्हें खन्ना नर्सिंग होम में दाखिल करवाया गया। जहरीली चीज निगलने से पहले भंगू ने पंजाबी में लिखा सुसाइड नोट अपने व्हाट्स-एप पर डाल दिया।
पुलिस जांच में जुट गई है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मुझे मेरी प|ी, ससुर और सास ने मिलकर सुसाइड के लिए मजबूर किया है। ये तीनों मुझे बहुत तंग करते थे। एक और नौजवान का भी सुसाइड के लिए मजबूर करने में हाथ है। सभी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है, परन्तु एसएचओ सिटी अश्वनी कुमार ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि एसआई ने कोई जहरीली चीज जरूर खाई है। इसके पीछे कारण की हम जांच कर रहे हैं। एसआई के होश में आने पर बयान लिए जाएंगे।
गौरतलब है कि इस नौजवान अफसर ने साइकिलिंग में शानदार प्रदर्शन करने के बाद पंजाब पुलिस की नौकरी हासिल की थी। वो खन्ना और पायल में भी एसएचओ रह चुके हैं। वहीं दूसरे पक्ष ने सब इंस्पेक्टर के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
कुलवीर भंगू