पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वोटर्स को जागरूक करने की पहल करें एनजीओ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतदाता जितना जागरूक होगा उतनी ही अच्छी सरकार का गठन होगा। राजनीतिक दल मतदाताओं पर धर्म, जाति, पैसा और नशे का प्रभाव डाल सकें इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करना जरूरी है। पढ़े-लिखे मतदाता पहल करें एनजीओ के गठन की जो लगातार मतदाताओं को जागरूक करें। खासकर ग्रामीण इलाकों में राजनीतिक दल धर्म, जाति, पैसा और नशे के प्रभाव में लोकतंत्र का मजाक उड़ा रहे हैं। नतीजा सामने है कि पंजाब जैसे राज्य में एक एमएलए के चुनाव पर 4 से 5 करोड़ का खर्च मामूली बात है। चुनाव में भारी खर्च करने वाले नेता से क्या उम्मीद करें कि वह भ्रष्टाचारी नहीं होगा। राजनीतिक पार्टियां कभी नहीं चाहेंगी कि मतदाता जागरूक हो और ही वे उन्हें जागरूक करने की कोई पहल करेंगी। पंजाब में ठीक एक साल बाद फरवरी 2017 में विधानसभा चुनाव हैं और यह सही समय है ऐसे एनजीओ के सक्रिय होने का जो पूरे प्रदेश में मतदाताओं को जागरूक करने की पहल करें कि वे उस उम्मीदवार के लिए मतदान करें जो जाति, धर्म, पैसा और नशे का लालच देने से परे है। उन उम्मीदवारों का खुला बहिष्कार हो जो जाति, धर्म, पैसा और नशे के नाम पर लोकतंत्र की बोली लगा रहे हैं।

उम्मीदवार भी यह जान लें कि चार साल पहले पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया इतना मजबूत नहीं था जितना इस बीते वक्त में हुआ है। फेसबुक, ट्वि‍टर और वॉहट्स एप अब वॉट लगा देंगे। गांव-गांव, बच्चा-बच्चा मोबाइल के जरिए सोशल मीडिया में सक्रिय है। मतदाताओं को जागरूक करने की पहल करने वाले एनजीओ सोशल मीडिया को हथियार बनाकर स्वस्थ लोकतंत्र की लड़ाई लड़ें। एक जैसी मनोदशा के लोग आगे आकर मतदाताओं को जागरूक करें।

धर्म, पैसा, नशे के आधार पर राजनीति खत्म हो

खबरें और भी हैं...