नशे से दूर रहकर युवा खेलों में दिखाएं दिलचस्पी : तोता सिंह
{फुटबाॅल और हैंडबाॅल के भी हुए मुकाबले, आज से होंगे साइकिलिंग मुकाबले
स्पोर्ट्सरिपोर्टर| लुधियाना
पंजाबके पटियाला, जालंधर, बठिंडा, श्री आनंदपुर साहिब, अजीतगढ़, संगरूर और लुधियाना जिलों में रविवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह गेम्स का उद्घाटन हुआ। लुधियाना के गुरुनानक स्टेडियम में इन गेम्स का उद्घाटन खेतीबाड़ी मंत्री तोता सिंह ने किया। उन्होंने झंडा फहराकर और आसमान में गुब्बारे छोड़कर गेम्स शुरू करने का ऐलान किया। छात्राओं ने शब्द गायन, बोलियां, गिद्दा का रंगा रंग कार्यक्रम पेश किया गया। रस्सा कसी ने दर्शकों का मन मोहा। इसमें विजेता तरनतारन की टीम को 25 हजार और रनर अप मोगा को 11 हजार का इनाम मिला।
खेतीबाड़ी मंत्री ने नौजवानों को नशों से दूर रहने और खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरणा देते हुए कहा कि पंजाब सरकार खेलों को प्रफुल्लित करने के लिए वचनबद्ध है। सालाना बजट में खेलों के लिए विशेष तौर पर 200 करोड़ का फंड रखा था। खेलों के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए जहां जगह जगह खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हंै। लुधियाना में हैंडबाल, बास्केटबाल, साइक्लिंग और फुटबॉल मुकाबले हो रहे हैं। पहले दिन बास्केटबाल, हैंडबॉल और बास्केटबॉल के मुकाबले हुए। सोमवार से साइक्लिंग मुकाबले भी होंगे।
रिजल्ट: बास्केटबॉल(लड़के) मुकाबले में मानसा ने रोपड़ को 44-31, फतेहगढ़ साहिब ने संगरुर को 67-32 के अंतर से हराया। हैंडबॉल (लड़कियां) मुकाबले में रोपड़ ने बठिंडा को 71-5 के अंतर से हराया। लड़कों में लुधियाना ने होशियारपुर को 44-26 से मात दी। फुटबॉल लड़कों के मुकाबले में होशियारपुर ने फिरोजपुर को 8-0, लुधियाना ने पठानकोट को 11-1 से हराया। लड़कियों में फतेहगढ़ साहिब ने होशियारपुर को 1-0 से हराया। होशियारपुर ने शहीद भगत सिंह नगर को 73-27, फाजिल्का ने पठानकोट को 58-44, बठिंडा ने फरीदकोट को 71-51 से हराया
खेतीबाड़ी मंत्री तोता सिंह ने गेम्स का उद्घाटन किया। फोटो: भास्कर