पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुरबाणी कीर्तन कर संगत को किया निहाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीबीभानी जी भलाई केंदर हरनाम नगर माडल टाउन में 7 फरवरी से चल रहे सहज पाठ के भोग डाले गए। वाहेगुरु की मेहर से मुख्य परबंधक गुरइकबाल सिंह की अद्यक्षता में बीबी भानी जी सेवक जत्थे की ओर से एवं भाई हरताज सिंह के सहयोग से 7 फरवरी को शुरु हुए पांच श्री सहज पाठ के भोग आज 10 बजे भलाई केंदर में डाले गए। इस अवसर पर गुरबाणी कीर्तन कर संगत को गुरु चरणों से जोड़ा गया। ज्ञात रहे कि केंद्र को चलते हुए 22 साल हो गए। विभिन्न रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। आई संगत का धन्यवाद किया गया। संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर लगाया गया। गुरइकबाल सिंह ने बताया कि बीबी भानी सेवक जत्थे की ओर से साप्ताहिक कीर्तन किया जाता है। भाई गुरदास जी सेवक जत्थे की ओर से चाय का लंगर लगाया जाता है। इस अवसर पर गुरइकबाल सिंह ने बताया कि 20 जनवरी को माडल टाउन एक्सटेंशन गुरुदवारा में शुक्राना समागम रात 7 बजे से लेकर 12 बजे तक मनाया जा रहा है। इसके लिए सारी तैयारियां की जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...