पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • मां गौरी का मनमोहक आलौकिक शिंगार होगा आकर्षण का केंद्र

मां गौरी का मनमोहक आलौकिक शिंगार होगा आकर्षण का केंद्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|शिव वेल्फेयरसोसायटी की तरफ से 10 मार्च को शिवरात्रि के उपलक्ष्य में रेलवे स्टेशन के समीप आयोजित होने वाले भंडारे में 30 हजार से ज्यादा भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था होगी। उपरोक्त जानकारी सोसायटी के अध्यक्ष बिट्टू गुंबर, चेयरमैन अश्वनी त्रेहण ने अकाली लुधियाना शहरी-1 के अध्यक्ष मदन लाल बग्गा, एससीपी सेंट्रल सतीश मल्होत्रा, युवा अकाली दल अध्यक्ष बलजीत सिंह छतवाल और युवा अकाली दल मालवा जोन के महासचिव अमन बग्गा को निमंत्रण देने के उपरांत भंडारे की रुप रेखा बताते हुए दी। इस मौके पर मनप्रीत सिंह बंटी, रोबिन मक्कड़, हन्नी तुल्ली, श्याम चिटकारा, गौरव बग्गा, जंग बहादुर सिंह ढल्ल, राजू गुंबर, राजेश हैप्पी, इंद्रजीत सिंह पम्मा, रोहित साहनी, अनिल कुमार, विक्की त्रेहण, राकेश कुमार, गोल्डी, आनंद प्रकाश शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...