भारती सेवा संघ ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली
लुधियाना|भारती सेवासंघ द्वारा 39वां विराट धर्म सम्मेलन, श्री शिवमहापुराण कथा तथा रूद्र महायज्ञ के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा साधु आश्रम शिवपुरी से वेद निकेतन धाम बाजवा नगर, रामलीला मैदान दरेसी तक निकाली गई। इसमें मुख्य यजमान के तौर नरेश बांसल ने भाग लिया और विधिवत पूजन करवाया। आश्रम के प्रवक्ता ने बताया कि श्री शिवमहापुराण कथा 20 फरवरी तक करवाई जाएगी और विराट संत सम्मेलन 21 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रतिदिन प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक और सांय 3 बजे से 7 बजे तक की जाएगी। महायज्ञ की पूर्णाहुति तथा भंडारा 28 फरवरी रविवार को प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा।