25 हजार भक्तों ने सिर पर नारियल वार कर महायज्ञ में डालीं आहुतियां
मांबगलामुखी धाम सिगंला एन्क्लेव पखोवाल रोड में महंत योगी सत्या नाथ जी महाराज की अध्यक्षता में चल रहे 156 घंटे का महायज्ञ नए संकल्प के साथ संपन्न हुआ। भक्तिमयी, शक्तिमय और संगीतमय तरीके से महायज्ञ का समापन हुआ। इस अवसर पर हजारों की तादाद में भक्तजन धाम में मौजूद रहे। महायज्ञ में पूर्णाहुति डाल भक्तों ने मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया। लगभग 25 हजार भक्तों ने सिर पर उलटा नारियल वार कर महायज्ञ में आहुतियां डाली। योगी सत्या नाथ जी ने कहा कि मां बगलामुखी धाम में आज आध्यात्मिक युग की नई शुरुआत हुई है। इस भव्य महायज्ञ का आयोजन मुख्य सेवक मनजीत छतवाल, प्रवीण चौधरी, अनुराग अरोड़ा, नरिंदर गुप्ता की रचनात्मक और कलात्मक सोच से संभव हुआ। भक्तों के उमड़ा सैलाब बता रहा है कि धाम में हुए इस महायज्ञ से भक्तों में यज्ञ प्रति आस्था बढ़ी है। मंत्रोच्चारण कर यज्ञ में पूर्णाहुति डाली गई। इसके बाद संकीर्तन कर सारी संगत को निहाल किया गया। इस अवसर पर प्रवीण चौधरी, अनुराग अरोड़ा और नरिंदर गुप्ता ने समस्त राजनीतिक, धार्मिक संस्थाओं और राजनेताओं, और प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए सबके मंगल की कामना की। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी मां बगलामुखी धाम की ओर से ऐसे आयोजन करेगा और मां बगलामुखी धाम के परिवार का विस्तार करेगा। आज महायज्ञ में आशीर्वाद लेने पंजाब बीजेपी प्रधान कमल शर्मा, सरदार हीरा सिंह गाबड़िया, बनवीर सिंह धालीवाल, पुलिस कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल, विशेष रूप से मौजूद रहे। यज्ञ के पश्चात योगी सत्यानाथ जी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें धाम के सब सेवकों के किए गए कार्यों और उनकी सूझ बूझ और महायज्ञ दौरान भक्तों की सेवा और उनकी एकाग्रता की तारीफ करते हुए योगी सत्या नाथ जी ने सबके मंगल की कामना की। मनजीत छतवाल और प्रवीण चौधरी ने सबका धन्यवाद किया।
मां बगलामुखी धाम सिगंला एन्क्लेव पक्खोवाल रोड में 156 घंटे का महायज्ञ के दौरान पूजा-अर्चना करते भक्तजन। फोटो: भास्कर