पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ये था पूरा मामला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईकोर्ट का निर्देश : इनवेस्टिगेशन में कमियां, गठित करो एसआईटी

न्यूजनता नगर में बाहरवीं क्लास की स्टूडेंट को अगवा कर रेप के बाद मर्डर के मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए पुलिस को निर्देश दिए है कि इस मामले की इनवेस्टिगेशन में कई कमियां हैं। इन्हें दूर करने के लिए पुलिस स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित करे। पीड़ित परिवार की तरफ से कोर्ट में एडवोकेट राजिंदर पाल सिंह बब्बर और सुनील कुमार मेहरा पेश हुए थे। दलील सुनने के बाद कोर्ट ने नाराजगी जताई थी कि पुलिस ने चालान में भी कोई सतुंष्टिजनक कारवाई नहीं की। 5 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी लक्ष्मण के अन्य साथियों को नहीं पकड़ा, जबकि पुलिस ने चालान में बताया था कि आरोपी के साथ अन्य आरोपी भी शामिल थे।

बब्बर ने कोर्ट को बताया था कि पुलिस समय अवधि में चालान भी पेश नहीं कर रही थी। कोर्ट के निर्देशों पर ही पुलिस ने जल्दबाजी में चालान पेश किया। पुलिस ने दो दिन के बाद लक्ष्मण को गिरफ्तार तो कर लिया पर स्पष्ट नहीं कर पाई थी कि वारदात कब, कहां और कैसे की गई। 18 दिन के रिमांड के बाद भी पुलिस आरोपी लक्ष्मण से कुछ पता नहीं लगा सकी और कोई स्थिति भी स्पष्ट नहीं कर सकी थी। जांच के दौरान पुलिस के पास इलाके की एक विशेष वीडियो क्लिप भी मिसिंग थी जिसमें छात्रा आखिरी मोड़ मुड़ती हुई दिखाई दे रही है। यही नहीं पुलिस 5 महीने के बाद भी इस मामले में स्बैव रिपोर्ट कोर्ट में पेश नहीं कर सकी। चालान पेश करने से पहले पुलिस ने फाइल भी पूरी नहीं की थी। पूछताछ के लिए बुलाए गए कुछ लोगों के बयान भी दर्ज नहीं थे।

एकदस्तावेज से पता चला था अन्य आरोपियों का: जांचमें पुलिस को एक दस्तावेज मिला था, जिसमें पीड़िता ने बताया था कि उसे चार लड़कों और एक लड़की से खतरा है। लक्ष्मण के कारण ही उसे इनसे खतरा था। पुलिस ने इस दस्तावेज को भी महत्व नहीं दिया, जबकि इसमें उन लोगों के नाम भी लिखे हुए थे। पीड़ित परिवार को आरोप है कि पुलिस ने इस दस्तावेज से पता चलने पर भी चार आरोपियों को कभी पूछताछ के लिए नहीं बुलाया। परिवार ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत भी की थी फिर भी पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया।

एडवोकेट राजिंदर पाल सिंह बब्बर

@अन्य आरोपियोंसे पूछताछ के लिए पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

@5 महीनेबीतने के बाद भी पुलिस नहीं पकड़ पाई आरोपी लक्ष्मण के साथी

@मरने सेपहले लड़की ने लिखा था लक्ष्मण के चार दोस्तों और एक लड़की से खतरा

2 सितंबर 2015 को बदमाशों ने न्यू जनता नगर में स्कूल से वापस लौट रही 12वीं कक्षा की छात्रा को रास्ते से अगवा कर रेप करने के बाद उसका मर्डर कर दिया था। छात्रा की लाश 3 सितंबर को बाड़ेवाल की नहर से उसके परिवार के लोगों ने खुद ही ढूंढ़ निकाली ली। छात्रा का बैग जवद्दी नहर के निकट से मिला था। पुलिस ने दो दिन के बाद ही एक आरोपी लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दो अन्य आरोपियों की बात कह कर पुलिस ने उससे आगे कुछ भी नहीं बताया था। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार सीएम, डिप्टी सीएम से भी गुहार लगाई थी।

खबरें और भी हैं...