लुधियाना। हैबोवाल मेन रोड पर 93 लाख का सीवरेज प्रोजेक्ट कांग्रेस और भाजपा नेताओं के उद्घाटन की क्रेडिट वॉर में लटक गया है। सोमवार को कांग्रेसी कौंसलरों महाराज सिंह राजी और हेमराज अग्रवाल ने इसका उद्घाटन कर दिया था। लेकिन मंगलवार को ही भाजपा नेता प्रो. राजिंदर भंडारी ने उनसे उद्घाटन ना कराने पर काम रुकवा दिया। कन्ट्रोवर्सी की संभावना के चलते कांग्रेसी कौंसलरों ने अकाली कोटे के मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया को भी उद्घाटन में बुलाया था, मगर बीजेपी के हलके में प्रोजेक्ट देख निजी व्यस्तता की बात कहकर वो नहीं आए।
प्रो. भंडारी का कहना है कि कांग्रेसी कौंसलरों को उद्घाटन करने का संवैधानिक और लीगल राइट नहीं है, क्योंकि उनकी सरकार सत्ता में है। वहीं, कौंसलर निगम मते का हवाला दे रहे हैं।
सवा किलोमीटर में डलनी है सीवरेज लाइन: यहांबता दंे कि लगभग 35 साल पहले मेन रोड हैबोवाल पर सीवरेज लाइन डाली गई थी। लाल कोठियों से लेकर करणवीर अस्पताल तक आठ इंच सीवरेज लाइन डाली गई थी। इस मेन सीवरेज लाइन से लगभग 25 हजार घरों का सीवरेज कनेक्शन जुड़ा है। बीते कुछ साल से यहां की एक लाख लोगों को सीवरेज पाइप लाइन जाम और ओवरफ्लो की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। पब्लिक को राहत देने के लिए 93 लाख रुपए से 24 इंच पाइप लाइन डालने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया था।
पैसा सरकार का है, खर्च उसे निगम की सत्ता में बैठे शिअद-भाजपा के मेयर और डिप्टी मेयर करवा रहे हैं। इसलिए प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने का अिधकार केवल शिअद-भाजपा नेताओं के पास है। इस प्रोजेक्ट के सही उद्घाटन के लिए मेयर से बात की जाएगी और उसके बाद इसका शुभारंभ होगा। -प्रो.राजिंदर भंडारी, वाइस चेयरमैन प्लानिंग बोर्ड
सीवरेज प्रोजेक्ट का काम पब्लिक की तरफ से टैक्स के रूप में दिए जा रहे पैसे से हो रहा है और कौंसलर को पब्लिक ने जीता कर निगम हाउस में भेजा है। इसलिए कौंसलर का पहला राइट है। यही नहीं साल 2001 में हाउस में प्रस्ताव भी पारित है िक मेयर, कमिश्नर या फिर कौंसलर उद्घाटन कर सकता है। -हेमराजअग्रवाल, कौंसलर