लुधियाना। एक लाख सीवरेज पानी बिल डिफॉल्टर से 160 करोड़ रुपए वसूली के लिए नगर निगम ने मुहिम को तेज कर दिया है। पहले चरण में निगम की तरफ से 70 हजार रुपए से ज्यादा राशि के 10 हजार डिफॉल्टर को टारगेट लिया गया है। निगम पहले इन डिफाल्टर का नाम, पता और बकाया राशि को न्यूजपेपर में छपवाना शुरू कर दिया है। इसमें प्रत्येक डिफॉल्टर को तीन दिन का समय दिया जा रहा है, अगर तीन दिन के अंदर उन्होंने बकाया राशि को नहीं अदा किया, तो सीवरेज और पानी कनेक्शन को काटा जाएगा।
अभी तक निगम लगभग 65 कनेक्शन को काट चुका है। निगम कमिश्नर ने सभी अफसरों को आदेश दिए है कि कनेक्शन काटने के बाद अगर कोई व्यक्ति गलत तरीके से दोबारा कनेक्शन को जोड़ता है, तो उसके खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज करवाई जाए।
2.37 लाख कनेक्शनों में एक लाख डिफॉल्टर: जानकारीके अनुसार शहर भर में इस समय 2.37 लाख सीवरेज पानी कनेक्शन पब्लिक के पास है। इसमें से एक लाख सीवरेज पानी कनेक्शन धारकों की तरफ 160 करोड़ रुपए निगम का बकाया पड़ा है। जिसे लंबे समय वसूला नहीं किया जा सका है। नई मीटर पॉलिसी को लागू करने से पहले निगम पुरानी राशि को क्लियर करना चाहता है। इसलिए डिफॉल्टर के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू किया गया है। पहले चरण में 70 हजार रुपए से ज्यादा बकाया राशि के कनेक्शन पर फोक्स किया जा रहा है। उनका नाम पहले न्यूज पेपर में पब्लिश कर तीन दिन का समय दिया गया है। हर रोज निगम की तरफ से लोगों के नाम न्यूज पेपर में पब्लिक किए जाएंगे। तीन दिन बाद पैसा जमा ना करवाने पर उनके कनेक्शन कट करने की कार्रवाई को शुरू किया जाएगा।
^सीवरेज पानी डिफॉल्टर को निगम की तरफ से 137 के नोटिस जारी हो चुके हैं, लेकिन फिर भी वह पैसा जमा नहीं करवा रहे है। पहले जिन कनेक्शन पर 70 हजार से ज्यादा पैसा बकाया पड़ा है। उनसे पैसा वसूल करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। जिनका नाम अखबार में पब्लिश हो रहा है, उन्हें तीन दिन का समय दिया जा रहा है। उसके बाद उनके कनेक्शन को काट दिया जाएगा। कनेक्शन कटने के बाद अगर कोई व्यक्ति इललीगल तरीके से कनेक्शन जोड़ता है, तो उसके खिलाफ पुलिस में चोरी की एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। मनजीतसिंह, एसई ओएंडएम सेल