अगले महीने लगेंगे 300 करोड़ के विकास कामों के टेंडर
लुधियाना| नगरनिगम ने शहर में 111 करोड़ के विकास कामों के प्रोजेक्ट को गति देने के बाद अब अगले चरण की भी तैयारी कर ली है। जिसके तहत केंद्र सरकार को 300 करोड़ के विकास कामों के प्रोजेक्ट्स का प्रस्ताव तैयार करके भेजा जा चुका है। उसको जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के टेंडर भी अगले महीने लगाने की योजना नगर निगम प्रशासन तैयार कर चुका है। यहां उल्लेखनीय है कि पहले चरण में 111 करोड़ के बजट से शहर में करीब 200 सड़कों और गलियों को बनाने का काम होना है। वहीं, स्मार्ट सिटी की लिस्ट में चुके लुधियाना में विकास कामों को गति मिलने से शहरियों को दोतरफा सुविधाएं हासिल होंगी। ये सूची भी हलका इंचार्जों की आेर से बनाए गए एस्टीमेट के तहत ही फाइनल किए जा रहे हैं।