शिअद के यूथ वर्करों ने जनता को बताई गठबंधन सरकार की उपलब्धियां
शिअद के यूथ वर्करों ने जनता को बताई गठबंधन सरकार की उपलब्धियां
लुधियाना|शिअद यूथविंग की मीटिंग वार्ड 40 स्थित शिवाजी नगर में गुरमीत सिंह मंगी के निवास पर हुई। इस मौके पर यूथ विंग लुधियाना-तीन के प्रधान बलजीत सिंह छतवाल, गुरप्रीत सिंह बब्बल, गुरदीप सिंह गोशा, कौंसलर जसबीर सिंह जस्सा, रविंदर पाल सिंह खालसा, गौरवजीत सिंह गोरा और मनप्रीत सिंह मन्ना ने वर्करों को संबोधित किया। युवा अकाली नेता छतवाल ने अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में कराए विकास प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा अकाली दल लुधियाना के हर क्षेत्र में नुक्कड़ बैठकों का आयोजन कर जनता की मुश्किलों का समाधान कराने की मुहिम चला रहा है। साथ ही राज्य सरकार की विकास योजनाओं के बारे में जनता को जागरुक कर रहे हैं। इस अवसर बलविन्द्र सिंह, प्रमिन्द्र सिंह, नरिन्द्रपाल सिंह बतरा, आशू सिडाना, लक्की गिल्होत्रा, नवीन भाटिया, अवनिम्द्र सिंह अवी, सन्नी बिंद्रा, मिटठू , सन्नी बेदी, ऋषि सिंह, समर संधोक, चन्नी मालवा, प्रभ सिंह भी मौजूद थे।