पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • स्मार्ट सिटी के तहत बुड्‌ढा नाला की समस्या का भी हो हल: थापर

स्मार्ट सिटी के तहत बुड्‌ढा नाला की समस्या का भी हो हल: थापर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|ह्यूमन राइट्ससंस्था की ओर से चेयरमेन चिराग राजू थापर प्रधान विकास गोयल की अध्यक्षता में डिप्टी कमिश्नर को एक मांग पात्रा सौंप कर शहर के बीचोंबीच निकलने वाले बुड्ढा नाला की समस्या हल करने की अपील की गई। इसके बाद संस्था के मेंबर्स की एक मीटिंग उपकार नगर में आयोजित की गई। इस मीटिंग में चिराग थापर ने बताया कि हमें खुशी है कि लुधियाना को स्मार्ट सिटी के लिए चुना गया है परंतु शहर के बीचों बीच बहने वाला प्रदूषण युक्त बुड्ढा नाला स्मार्ट सिटी बनने वाले लुधियाना शहर के लिए बड़ा धब्बा है। उक्त संस्था ने प्रशासन से मांग करते कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत बुड्ढा नाला को भी प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए योजना बनाई जानी चाहिए और इसके हल के लिए भी फंड जारी किया जाना चाहिए। थापर ने कहा डी सी रवि भगत ने भी हमारी संस्था को आश्वासन देते हुए कहा कि वह इस मामले को गंभीरता से लेंगे और इसके समाधान को उनकी संस्था के मेंबर्स को बुलाकर उनके विचार लिए जाएंगे। इस मौके पर संस्था के उपप्रधान अमन थापर, करण आहूजा, सुनील बाली, गौतम जुनेजा, लविश गर्ग, सन्नी थापर, संजय आहूजा, हर्षल हांडा, भूषण अरोड़ा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...