203वें राशन वितरण समारोह में 67 महिलाओं को राशन बांटा
लुधियाना |पंजाबी निष्कामसेवा दल रिज द्वारा 203वें राशन वितरण समारोह का आयोजन श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर शाहपुर रोड पर प्रधान सुशील पराशर की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर 67 विधवाओं को राशन दिया गया।इस अवसर पर प्रधान सुशील पराशर ने कहा की उनकी संस्था बिना किसी भेदभाव के समाज में जरूरतमंद लोगों की सेवा करती है। उन्होंने समाज में लोगों से ऐसे कार्यों में बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस मौके पर रशपाल सिंह गिल, राजिंदर शर्मा, चरणजीत बंसल, राज कुमार, अवस्थी गोरा निर्वाण, मुकेश अवस्थी, गुलशन पसरीचा, विनय गुप्ता, सुखदेव गंभीर, सुदर्शन डंग, डॉ गुलाटी भी हाज़िर रहे।