पंजाबी भाषा मेला 17 को, इंटर कॉलेज मुकाबले होंगे
पंजाबी साहित्य अकादमी के आयोजन में पद्मश्री कवि डॉ.पातर होंगे खास मेहमान
सिटीरिपोर्टर|लुधियाना
पंजाबीसाहित्य अकादमी की आेर से 17 फरवरी को पंजाबी भाषा मेले का आयोजन किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को समर्पित यह कार्यक्रम पंजाबी भवन में सुबह 9.30 बजे से शुरु होगा। इस दौरान मां बोली को बढ़ावा देने के मकसद से रचनात्मक सोच पर आधारित इंटर कॉलेज मुकाबले भी कराए जाएंगे। इस कार्यक्रम में पद्मश्री कवि डॉ.सुरजीत पातर खास मेहमान रहेंगे। जबकि एसडीएम रिचा शर्मा मुकाबले में जीतने वाले होनहार स्टूडेंट्स को सम्मानित करेंगी।
अकादमी के प्रेस सेक्रेटरी डॉ.गुलजार सिंह पंधेर ने बताया कि इस मौके पर पंजाबी कहानी, काव्य सृजन, लोकगीत के साथ ही सभ्याचारक क्विज जैसे मुकाबले कराए जाएंगे। इसके अलावा पंजाबी कविता पोस्टर मेकिंग, पंजाबी काव्य उच्चारण जैसे मुकाबले भी होंगे। इसमें हिस्सा लेने के लिए स्टूडेंट्स को अपने कॉलेज से अनुमति लेने के साथ ही कार्यक्रम वाले दिन सुबह 9 बजे तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा।