ज्यूलरी खरीदने पर पैन कार्ड की शर्त हटी तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
ज्यूलर्स ने दुकानें बंद रख केंद्र सरकार के खिलाफ किया शांतिपूर्वक प्रदर्शन, दी चेतावनी
देशकी 125 करोड़ की आबादी में से सिर्फ आठ फीसदी लोगों के पास ही पैन कार्ड है। इसके बावजूद मोदी सरकार ने दो लाख रुपए तक सोने की खरीद करने वाले कस्टमर को पैन कार्ड जरूरी कर ज्वेलर्स के साथ विश्वासघात किया है। पहले यह सीमा पांच लाख रुपए तक थी। यह बात लुधियाना ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट आनंद सीकरी और जनरल सेक्रेटरी मनोज ढांडा ने कही। वे ऑल इंडिया जैम्स और पंजाब ज्वेलरी एसोसिएशन के आह्वान पर लुधियाना ज्वेलर्स एसोसिएशन एंड स्वर्णकार संघ की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ किए जा रहे रोष प्रदर्शन के दौरान ज्वेलर्स को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार ने अपना फरमान वापस लिया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
उन्होंने कहा कि जेवरात को स्त्री धन माना कहा जाता है, क्योंकि मिडल क्लास फैमिली पाई-पाई एकत्र करके बेटी की शादी के समय उसे जेवर उपहार के रूप में दिए जाते हैं। ताकि किसी मुश्किल समय इनके सहारे संकट से उबरा जा सके, लेकिन मोदी सरकार स्त्री धन खरीद प्रक्रिया को सरल बनाने की जगह जटिल बनाने में लगी है। एसोसिएशन कैशियर प्रदीप मित्तल, वाइस प्रेसिडेंट महेश जैन, संरक्षक मंगत राय, बिशन स्वरूप, विनीत ढांडा ने कहा कि देश में एक बदलाव लाने की खातिर लोगों ने एनडीए सरकार को सत्तासीन किया था। लेकिन मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों ने देश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। ऐसे में चंद महीनों में ही मोदी सरकार से लोगों का मोह भंग हो गया है।
केंद्र सरकार की ओर से दो लाख का साेना खरीदने पर कस्टमर का पैन कार्ड देखने के फरमान से दुखी सर्राफा बाजार और कॉलेज रोड स्थित ज्वेलर्स ने अपनी दुकानें बंद रखीं सभी रोष प्रदर्शन में शामिल हुए।
इस मौके पर मीनू पाल खन्ना, चंद्रकांत जैन, पवन गुप्ता, संजीव ढांडा, शिव घीर, पिंकू धीर, अमित मेहरा, राकेश जैन, पप्पू धीर, नंद कुमार जैन, अनिल मोदी, सुनील मोदी, मनीश जैन, दर्शन लाल, मनीश सिंघानिया, अमन मेहता, विशाल ढांडा, संजय जैन, दिनेश जैन, नितिन सहगल, अशोक मुल्तानी आदि मौजूद थे।
सर्राफा बाजार में मीटिंग करते पप्पू धीर, मनमोहन सिंह, आत्म भसीन, राकेश कुमार, अमित ढांडा, गुरप्रीत सिंह प्रिंस, बब्बी नारंग, अमित धीर, भूपिंदर सिंह और अन्य।