पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • होटल और रेस्टोरेंट पर प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बनाई कमेटी

होटल और रेस्टोरेंट पर प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बनाई कमेटी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होटलइंडस्ट्री पर प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने के मामले को लेकर डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने पांच मेंबरी कमेटी बनाई है। इसमें सेक्रेटरी लोकल बॉडीज, स्पेशल सेक्रेटरी, लीगल डिपार्टमेंट और होटल इंडस्ट्री से दो मेंबर शामिल किए गए हैं। सुखबीर ने होटल इंडस्ट्री को िवश्वास दिलाया है कि कमेटी की रिपोर्ट पर अगले विधानसभा सेशन में इन बढ़ी कीमतों को कम करने का प्रस्ताव पास करवाया जाएगा।

गौर हो कि होटल इंडस्ट्री पर प्रॉपर्टी टैक्स नौ रुपए प्रति स्कवेयर फीट हो जाने से कारोबारी खासे परेशान हैं। इसी बारे में होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन पंजाब का डेलीगेशन पंजाब ट्रेडर्स बोर्ड के वाइस चेयरमैन मदन लाल बग्गा की अगुवाई में डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से चंडीगढ़ में मिला।

डेलीगेशन में शामिल एसोसिएशन प्रेसिडेंट मनजीत सिंह नागपाल, जनरल सेक्रेटरी अमरवीर सिंह ने डिप्टी सीएम को अवगत कराया कि वित्त वर्ष 2014-15 में होटल इंडस्ट्री पर प्रॉपर्टी टैक्स 2.50 रुपए प्रति स्कवेयर फुट था, जिसे 2015-16 में बढ़ाकर नौ रुपए कर दिया गया। इससे कारोबारियों के लिए काम चलाना मुश्किल हाे गया है। कमेटी बनाने पर उन्होंने सुखबीर बादल का धन्यवाद किया और उन्हें एसोसिएशन की टूरिस्ट गाइड भी भेंट की। इस मौके पर अमरजीत सिंह तलवाड़, नरेश सेठी, प्रदीप अग्रवाल, अनिल कौशल, जतिंदरपाल भसीन के अलावा अन्य भी मौजूद थे।

होटल एंड रेस्टोरेंट पर प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर डिप्टी सीएम ने कमेटी बनाई।

खबरें और भी हैं...