बगैर दवाई पेट के कीड़े मारने जा रहा था सेहत महकमा
बगैर दवाई पेट के कीड़े मारने जा रहा था सेहत महकमा
लुधियाना| नेशनलडी वॉर्मिंग डे मनाने का प्रोग्राम 10 फरवरी से स्थगित करने पर सेहत महकमे की पोल खुली है कि महकमा बगैर दवाई के पेट के कीड़े मारने जा रहा था। प्रोग्राम तहत आंगनवाड़ी,सरकारी,प्राइमरी और निजी स्कूलों में 19 साल तक के विद्यार्थियों को पेट के कीड़े मारने की दवा एलबेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जानी थी, परन्तु प्रोग्राम स्थगित कर दिया गया।
नेशनल चाइल्ड सेफ्टी प्रोग्राम के स्टेट नोडल अफसर सतीश माझी ने कहा कि नोयडा की एक कंपनी से एलबेंडाजोल की एक करोड़ दो लाख टेबलेट मंगवाई गई थी। समय पर दवा सप्लाई नहीं की गई। इसी कारण प्रोग्राम को स्थगित करना पड़ा। अगले हफ्ते नई तारीख का ऐलान किया जाएगा।
{दवाई आने कारण स्थगित करना पड़ा डी-वॉर्मिंग डे