पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • िहंदू न्याय पीठ ने मेमोरंडम सौंप की मांग, हमलों की जांच को एसआईटी बनाएं

िहंदू न्याय पीठ ने मेमोरंडम सौंप की मांग, हमलों की जांच को एसआईटी बनाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। श्री हिंदून्याय पीठ के ओहदेदारों ने पुलिस कमिश्नर परमजीत सिंह उमरानंगल और डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस नरिंदर भार्गव को मिलकर हिंदू नेताओं पर हुए हमलों की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की। मेंबर्स की अगुवाई मुख्य प्रवक्ता प्रवीण डंग ने की। उनके साथ इस मौके पर विधान परिषद सदस्य भूपिंदर बंगा, चंदरकांत चड्‌ढा, योगेश बख्शी, प्रमोद सूद, गुरविंदर छतवाल, राजू बोहरा भी मौजूद थे।

डंग ने कहा कि लंबे आतंकवाद के बाद ही पंजाब में शांति स्थापित हुई है। आतंकवाद के दौरान 35 हजार कुर्बानियां दी गई हैं। पंजाब का हर एक बच्चा देशभक्ति के रंग में रंगा है और उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाना पूरी तरह से गलत है। जो लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए यहां का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और शांति पूर्वक अपना कार्य कर रहे दुकानदारों को धमकाकर दुकानें बंद करवाने कोशिश की जा रही है। हिंदू न्याय पीठ उनकी सख्त निंदा करती है और ऐसे शरारती तत्वों पर नकेल कसी जाए। विधान परिषद सदस्य चंदरकांत चड्‌ढा ने कहा कि श्री हिंदू न्याय पीठ पंजाब की शांति के लिए प्रशासन को हर संभव सहयोग के लिए हमेशा तैयार है। उपरोक्त के अलावा योगेश धीमान,अभी छाबड़ा, साहिल कश्यप, केशव बांसल, लक्की कुमार, विपन शर्मा, कमल वोहरा, मनोज टिंकू, जगदीश रिंकू, अंकित बत्रा,तथा अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए।


खबरें और भी हैं...