सतगुरु रविदास महाराज जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में डीसी को दिया निमंत्रण पत्र
बाबा लाल दयाल जी को सोने के मुकुट से सुशोभित किया
लुधियाना |जोशी नगरहैबोवाल स्थित सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में साप्ताहिक 690वां हवन यज्ञ करवाया गया। हवन यज्ञ अभिषेक और रितु के परिवार द्वारा कराया गया। शाम को पप्पू एंड पार्टी ने अपनी भेंटों द्वारा बाला जी के चरणों में हाजरी लगाई। मंदिर में श्री बाबा लाल दयाल जी का जन्म उत्सव बड़ी श्रद्धा भक्ति से मनाया गया। और बाबा लाल दयाल जी की मूर्ति को दूध स्नान कराने के उपरांत मंदिर कमेटी की तरफ से बाबा लाल दयाल जी को सोने के मुकुट से सुशोभित किया गया। इस मौके पर प्रधान अशोक जैन ने कहा कि अपने प्रभु को पाना सरल है। भक्त भाव से अपने प्रभु की भक्ति में रंग जाए तो प्रभु भी अपने भक्त की भक्ति में रंग जाते हंै। अपने भक्त को भवसागर से पार लगाते हैं। इस मौके पर अमृत लाल वर्मा, ऋषि जैन, अरविन्द टिल्लू, सोमनाथ मटकन, बलजीत सिंह पीता, रोहित डंग, ज्योति गुप्ता, निशांत चोपड़ा मौजूद हुए।
डीसी रवि भगत को निमंत्रण पत्र देते कमेटी के सदस्य।