पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • साईं द्वारका माई धाम में मूर्ति स्थापना समारोह को लेकर दिया निमंत्रण पत्र

साईं द्वारका माई धाम में मूर्ति स्थापना समारोह को लेकर दिया निमंत्रण पत्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | पक्खोवालरोड ललतों कला स्थित श्री शिरडी साईं सेवा समिति द्वारा नवनिर्मित साईं द्वारका माई धाम में मूर्ति स्थापना समारोह का आयोजन 5 से 7 मार्च तक किया जा रहा है। इस दौरान द्वारका माई धाम के अनीश ढंड और अविनाश माटा ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साईं द्वारका माई धाम में साईं बाबा की मूर्ति स्थापित की जा रही है। जिसमें 5 मार्च को सुबह 9 बजे हवन पूजन, 6 मार्च को सायं 1 से 4 बजे तक डाॅ. वरिंद्र भनोट (अंबाला वाले) की ओर से हरिनाम संकीर्तन अौर 7 मार्च को 12:30 बजे मूर्ति स्थापना एवं भंडारा 1 बजे होगा। वहीं, मंदिर में 7 मार्च को विशाल साईं संध्या सायं 6 बजे से साईं इच्छा तक होगी। जिसमें भक्त हाजिरी लगाकर सांई बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। साईं संध्या में सूफी ब्रदर्स हमसर हयात निजामी अपनी मधुर वाणी से साईं बाबा जी का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी धार्मिक सामाजिक संस्थाओं को निमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं। इस कड़ी के उपलक्ष्य में रेणू देवगण, दीरा मेहरा, संदीप कौशल, सीमा कौशल को निमंत्रण पत्र दिए गए।

खबरें और भी हैं...