पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • नाम सिमरन से पाप और कलह दूर हो जाते हैं : भाई देवेन्द्र सूद

नाम सिमरन से पाप और कलह दूर हो जाते हैं : भाई देवेन्द्र सूद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीराम शरणम दरेसी रोड में साप्ताहिक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। भाई देवेन्द्र सूद कहा कि मनुष्य का मन बहुत चंचल है। सत्संग हमें सही जीवन जीने का ढंग भी सिखाता है। नाम जाप सिमरन से हमारे रोग दुख, संताप, पाप और कलह कलेश दूर हो जाते हैं। प्रभु का नाम और गुरु के ऊपर भरोसा और विश्वास रखने की जरूरत है। जप करने से हमें कार्यों में सफलता मिलती है और सारी रूकावटों का अंत हो जाता है। कोई कितना भी पापी क्यों ना हो, सत्संगति में आने से पाप दोष दूर हो जाते हैं। जैसे एक कमरे में दस वर्ष से अंधेरा क्यों ना हो उस अंधेरे को दूर करने में दस वर्ष नहीं लगते, क्योंकि रोशनी की एक किरण से वर्षों का अंधेरा एक क्षण में दूर हो जाता है। कैसा भी संकट होवे या विपत्ति होवे प्रभु का नाम उसका निवारण करता है।,

हमें अपने मन में निश्चय बनाना है कि निश्चित रूप से सत्संग में जाना है। अंजू धीर, रूचि सूद, अंजू थापर और संजीव के रसमय भजनों, दीनाबन्धु दीनानाथ लाज मेरी तेरे हाथ की प्रार्थना और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ सभा को विश्राम दिया गया

श्री राम शरणम् दरेसी रोड में साप्ताहिक प्रार्थना सभा का आयोजन किया।

खबरें और भी हैं...