श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर श्री बालाजी का लिया आशीर्वाद
लुधियाना | श्रीराम लीला कमेटी श्री रामलीला मैदान, दरेसी रोड द्वारा संचालित संकटमोचन श्री बालाजी हुनमान मंदिर में साप्ताहिक संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित दूलीचंद ने विधिवत पूजन करवाया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर श्री बालाजी का आश्ीर्वाद लिया। भजन मंडली ने श्री बाला जी के भजन बालाजी कृपा करना ये परिवार तेरा है पर भक्त खूब झूमे। ्कमेटी के प्रधान संजीव कुन्द्रा ने कहा कि कलयुग में श्री बालाजी की पूजा का विशेष महत्व है। प्रभु अपने भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न होते हैं, जोकि भी सच्चे मन से मंगलवार और शनिवार को भगवान श्री बालाजी जी का ध्यान करता है। प्रभु उसकी पुकार अवश्य सुनते हैं। इस मौके पर टीटू शर्मा, बलदेव पोपली, नवीन चितकारा, बंसीलाल सोनू शर्मा, संजीव मेहरा और जतिन भल्ला सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर श्री बालाजी का आशीर्वाद लिया।