शिवरात्रि के उपलक्ष्य में परिंदों के लिए भी भोजन की व्यवस्था
शिववेल्फेयर सोसाइटी द्वारा 10 मार्च को शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले 8वें विशाल भंडारे में हजारों लोगों के भोजन के साथ-साथ पक्षियों के लिए भी भोजन की व्यवस्था होगी। यह जानकारी सोसाइटी के चेयरमैन अश्वनी त्रेहन और अध्यक्ष बिट्टू गुंबर ने प्राचीन बाला जी मंदिर प्रमुख स्वामी सुखपाल जी, राम शरणम् दरेसी के प्रमुख भाई दविन्द्र सूद, सचखंड श्री लखां दे दाते दरबार के गद्दीनशीन बाबा मीना शाह, सिद्धपीठ श्री बाला जी मंदिर सभा के प्रधान अशोक जैन को भंडारे का निमंत्रण देने के बाद दी। अश्वनी त्रेहन और बिट्टू गुंबर ने बताया कि सोसाइटी द्वारा आयोजित भंडारे वाले दिन सोसाइटी के सदस्य पारिवारिक सदस्यों सहित अपने अपने घरों की छतों पर आसमान में उड़ने वाले परिंदों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करेंगे। रोहित साहनी और गुरशरण सिंह वालिया ने बताया कि भंडारे में महानगर की एक दर्जन से ज्यादा शख्सियतों को सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में योगदान देने पर शिव सेवा र| अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर राजेश हैप्पी, राजू गुंबर, कृष्ण लाल, कस्तूरी लाल, ललित कुमार कैड़ा, अजय शर्मा सोनी, हरप्रीत सिंह, लक्की टिक्का, जतिन्द्र सिंह, अमित कुमार काला, रागुल ओबराय, जोगिन्दर कपूर, अनिल कुमार, रोहित गुंबर मौजूद थे।
शिव वेलफेयर सोसायटी ने 10 मार्च को करवाए जा रहे प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी।