‘अब नजरें नहीं नजरिया बदलेंगे’ के संदेश के साथ खत्म हुआ ‘परवाज’
पंजाबयूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर में चल रहे दो दिवसीय कार्यक्रम ‘परवाज- मैनेजमेंट एंड कल्चरल फेस्ट’ का समापन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन बेस्ट मैनेजर, वॉर ऑफ वर्ड्स, लोगो लॉगइन, एनी बडी कैन डांस, नुक्कड़ नाटक, जूम इन जूम आउट (फोटोग्राफी कंपीटिशन) में उतर भारत के 53 संस्थानों की 123 टीमों में शामिल 500 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। वहीं, स्टार नाइट में मनप्रीत औलख और जस सिमरन सिंह कीर ने गायकी से स्टूडेंट्स को झूमने पर मजबूर कर दिया। यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल द्वारा आयोजित इस इवेंट में दूसरे दिन पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. अरूण कुमार ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। वहीं, एमपी रवनीत सिंह बिट्टू ने विशेषातिथि के तौर पर हिस्सा लिया।
यूबीएस के को-ऑर्डिनेटर डॉ. रवि इंद्र सिंह ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। विजेता स्टूडेंट्स को इनाम देकर सम्मानित किया गया। पीयू रीजनल सेंटर के डायरेक्टर प्रो. हरमीत सिंह संधू ने सभी का इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने पर धन्यवाद किया। इस मौके पर आईपीएस ईश्वर चंद्र शर्मा, बीजेपी प्रेसिडेंट प्रवीण बांसल, यंग इंडियन के अमीत जुनेजा, कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट एसोसिएशन के चेयरमैन गुरजंट सिंह, कनाडा से ब्रांड एंंबेसडर अविनाश शर्मा शिरकत की। स्टार नाइट में गायकों ने अपने पंजाबी गानों से सभी स्टूडेंट्स का मनोरंजन किया। जस सिमरन सिंह कीर ने नखरो, जींदे, साह बुलेट जैसे गानों से सभी को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। मनप्रीत औलख ने गल्लां मिट्ठियां, जुगाड़ी जट्ट, डिस्को भंगड़ा, तेरे बिना जैसे गाने गाए।
वॉर ऑफ वर्ड्स में एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज ने लिया पहला स्थान
वॉरऑफ वर्ड्स में एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया। आर्या कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा। लोगो लॉगइन में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ पीयू रीजनल सेंटर ने पहली पोजीशन ली। बिज ब्रेन्स में श्री ओरबिन्दो कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने पहली और पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज ऑफ कॉमर्स चंडीगढ़ ने दूसरी पोजीशन ली। सुल्तान ऑफ सेल्स में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ ने पहला और गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स लुधियाना ने दूसरा स्थान पाया।