विदेशों में ग्रेजुएशन करने के लिए स्टूडेंट्स का बढ़ रहा रुझान, इंजीनियरिंग के लिए जा रहे ज्यादा स्टूडेंट्स
लुधियाना मैनेजमेंटमें पोस्ट ग्रेजुएशन करने विदेश जाने वाले स्टूडेंट्स का ध्यान अब जागरूकता बढ़ने के साथ ही ग्रेजुएशन में ही विदेशी यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए बढ़ रहा है। हायत रिजेंसी में कनाडा और न्यूजीलैंड की यूनिवर्सिटी के लिए लगाए गए एजुकेशन फेयर के दौरान ये जानकारी हरमीत पेंटल ने साझी की।
उन्होंने बताया कि पहले जागरूकता का अभाव था अब स्टूडेंट्स ग्यारहवीं के बाद ही विदेश में पढ़ने जाने के लिए प्लानिंग करनी शुरू कर देते हैं। इससे कि वो बारहवीं के बाद किस यूनिवर्सिटी में पढ़ना चाहते हैं और कौन सा कोर्स ज्यादा फायदेमंद होगा के बारे में जान लेते हैं। साथ ही वहां मिलने वाली स्कॉलरशिप, फीस, अप्लाई करने के तरीकों के बारे में जाना। आईडीपी द्वारा लगाए गए फेयर में 10 यूनिवर्सिटी से आए प्रतिनिधियों ने स्टूडेंट्स को जानकारी दी।