टीचर्स के लिए बनाई गई नई शिक्षा नीतियों में सुधार की जरूरत
लुधियाना |मास्टर कैडरयूनियन पंजाब के नए बने प्रधान बलदेव सिंह बटर ने अध्यापक प्रक्रिया में किए जाने वाले तजुर्बों के कारण बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि एक तरफ स्टूडेंट्स के एनुअल एग्जाम शुरू होने जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सरकार इस मौके पर टीचर्स के सेमिनार लगाकर बच्चों के अति संवेदनशील समय और टीचर्स के समय को बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के समय में शिक्षा प्रणाली में किसी तरह के एक्सपेरिमेंट नहीं किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में एनएसक्यूएफ के अधीन 927 स्कूलों में राष्ट्र भाषा हिंदी और सामाजिक शिक्षा विषय का ऑप्शन करना भी बच्चों के विकास में रुकावट है। इस मौके पर राज्य के जनरल सेक्रेटरी जगजीत सिंह, वसिंगटन सिंह, हरसेवक सिंह, शीला, परमजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, मनोज कुमार मौजूद थे।