निरलेप कौर ने जीता स्टूडेंट ऑफ इयर का खिताब
लुधियाना |सेक्रेड सोलकॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बारहवीं क्लास के बच्चों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत शब्द गायन से की गई। इसके बाद स्टूडेंट्स ने कल्चरल कार्यक्रम पेश कर सभी का मनोरंजन किया। इसमें बच्चों ने डांस, म्यूजिक और स्किट पेश की। लड़कियों ने वेस्टर्न डांस पेश किया। जूनियर्स ने अपने सीनियर्स के लिए मोमेंटो भेंट किए। अखिल को मिस्टर सेक्रेड हार्ट और नवजोत कौर को मिस सेक्रेड हार्ट का टाइटल सौंपा गया। वहीं, अमनदीप और खुशबू को फ़र्स्ट रनर अप का टाइटल दिया गया। निरलेप कौर ने स्टूडेंट ऑफ इयर का खिताब अपने नाम किया।