बच्चों के साथ पेरेंट्स ने भी फ्लैट रेस और चाटी रेस में लिया हिस्सा
एजुकेशन रिपोर्टर | लुधियाना
जीसससेक्रेड हार्ट स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चेयरपर्सन अमरजीत सिंह सहगल ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। बेस्ट एथलीट्स ने एथलेटिक टॉर्च जलाने के साथ ही सभी को ईमानदारी से खेलने की शपथ दिलवाई। पवनदीप सिंह सहगल ने मीट को ओपन डिक्लेयर किया। अमरजीत कौर सहगल ने स्कूल का फ्लैग लहराया। स्कूल के चारों हाउस के स्टूडेंट्स ने मार्च पास्ट की। इसमें तिलक हाउस, नेहरू हाउस, गांधी हाउस और टैगोर हाउस शामिल रहे। स्टूडेंट्स ने एरोबिक्स पेश कर सभी का मनोरंजन किया। इसके बाद बच्चों ने मलहारी डांस प्रस्तुत किया। इस मौके पर एलिफेंट वॉक रेस, फ्रॉग रेस, कलेक्ट ट्वाय रेस, रैबिट रेस और बंजी जंपिंग रेस में स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। पेरेंट्स ने भी फ्लैट रेस और चाटी रेस में हिस्सा लिया। विजेता स्टूडेंट्स को इनाम देकर सम्मानित किया गया। मुख्य मेहमान ने स्टूडेंट्स की मेहनत की सराहना की।