स्टूडेंट्स छोटी उम्र में ही सही मार्गदर्शन से बढ़ सकेंगे आगे : बलजीत कौर
लुधियाना | वीमैड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की ओर से युवाओं को ज्यादा एक्सपोजर देने और उनकी स्किल्स को बढ़ाने के लिए ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। मैनेजिंग डायरेक्टर बलजीत कौर की देखरेख में करवाए गए कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बलजीत कौर ने कहा कि युवाओं को एजुकेशन तो दी जा रही है लेकिन जानकारी के अभाव के कारण सिर्फ 3 फीसदी युवा ही रोजगार पाने के काबिल हैं। युवाओं में एक्सपोजर की कमी के कारण वो हर क्षेत्र में पिछड़ते जा रहे हैं। जिसे छोटी उम्र में ही उन्हें सिखाना जरूरी है। युवाओं के लिए लाइफ और लीडरशिप स्किल्स की बहुत ज्यादा अहमियत रखती हैं। उन्हें इंस्टीट्यूट में यही सिखाई जा रही हैं।