दस दिवसीय एनसीसी कैंप का कल्चरल कार्यक्रम के साथ हुआ समापन
लुधियाना |एनसीसी एकेडमीमलौद में चल रहे दस दिवसीय एनसीसी कैंप के आखिरी दिन कल्चरल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कर्नल संदीप भाटिया की देखरेख में चल रहे कैंप में विभिन्न संस्थानों के कैडेट्स ने हिस्सा लिया। आखिरी दिन एनसीसी अफसर लेफ्टिनेंट आशा अनेजा ने कैंप रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने दस दिनों में करवाई गई एक्टिविटीज के बारे में जानकारी दी। एनसीसी का मुख्य मकसद ही स्टूडेंट्स में लीडरशिप, सेल्फ कॉन्फिडेंस और डिसिप्लिन की भावना का विकास करना है। विभिन्न कंपीटिशन में शानदार प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को कर्नल संदीप भाटिया ने मेडल्स के साथ सम्मानित किया। साथ ही कैट सी-74 टीम द्वारा की गई मेहनत की तारीफ की।