पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • कॉलेज स्टाफ ने कैंसर पेशेंट खुशबू के लिए जुटाए 2 लाख 34 हजार

कॉलेज स्टाफ ने कैंसर पेशेंट खुशबू के लिए जुटाए 2 लाख 34 हजार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लडकैंसर से जूझ रही और दिल्ली में अपना इलाज करवा रही खुशबू को इलाज में आर्थिक तौर पर मदद करने के लिए उसके कॉलेज का स्टाफ और स्टूडेंट्स भी दूत बने।

मॉडल टाउन स्थित गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमन गुजर खां की बीकॉम फ़र्स्ट इयर की स्टूडेंट खुशबू को गत दिनों ब्लड कैंसर से पीड़ित होने के बारे में जानकारी हुई। गरीब परिवार से संबंध रखने के कारण खुशबू समय पर अपना इलाज करवा पाने में समर्थ नहीं हो रही थी। कई जगह चैक अप करवाने के बाद कम खर्चे में खुशबू दिल्ली में अपना इलाज करवा रही है। उसकी इसी असमर्थता को समझते हुए जीएनकेसीडब्ल्यू के स्टाफ और स्टूडेंट्स ने फंड इकट्ठा कर खुशबू के पिता देवराज चौहान को 2 लाख 34 हजार रुपये दिए। कॉलेज प्रिंसिपल मंजीत कौर और जनरल सेक्रेटरी गुरविंदर सिंह सरना ने ये राशि सौंपी।

हर दूसरे दिन चढ़ता है खून

खुशबूका इलाज दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट दिलशाद गार्डन में खुशबू का इलाज चल रहा है। कीमोथैरेपी से गुजर रही खुशबू ने बताया कि डॉक्टर्स ने अभी भी 2 से 3 महीने उसका इलाज चलाने की बात कही है जो बढ़ भी सकता है। शरीर में 1 लाख प्लेटलेट्स की जरूरत होती है। जबकि खुशबू के शरीर में 3 से 10 हजार प्लेटलेट्स ही हैं। इसकी वजह से हर दूसरे दिन उसे खून चढ़ाया जा रहा है। खुशबू ने बताया कि आर्थिक तौर पर अभी उसकी किसी अन्य सहायता नहीं की है। कॉलेज के स्टूडेंट्स और स्टाफ सदस्यों द्वारा की गई मदद से उसे बहुत सहायता मिलेगी।

खबरें और भी हैं...