पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • मुलाजिम पर लगाया मारपीट करके दुकान में तोड़ फोड़ करने का आरोप

मुलाजिम पर लगाया मारपीट करके दुकान में तोड़ फोड़ करने का आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | ढोलेवालस्थित विश्वकर्मा कॉलोनी इलाके में एक नाई की दुकान चलाने वाले राम रतन ने पुलिस मुलाजिम पर मारपीट करके दुकान की तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सिविल अस्पताल से अपना मेडिकल करवाया। उसने इस संबंध में थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस को भी शिकायत दे दी है। जानकारी देते हुए पीड़ित राम रतन ने बताया कि उसकी जनता नाई के नाम से दुकान है। बुधवार को वे अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान फोकल प्वाइंट में तैनात एक पुलिस मुलाजिम कार में सवार होकर उसके पास दाढ़ी सेट करवाने के लिए आया। लेकिन दुकान पर ग्राहक होने के कारण उसे इंतजार करने के लिए कहा। इसी बात से गुस्साए मुलाजिम ने कार से बेसबॉल का बैट निकाल कर उसकी उसके बेटे की पिटाई की और दुकान भी तोड़ दी। वहीं पुलिस मुलाजिम का कहना है कि वे दुकान पर दाढ़ी सेट करवाने के लिए गया तो नाई ने उसकेे साथ झगड़ना शुरू कर दिया और कैंची उठाकर उसकी छाती पर मार दी।

खबरें और भी हैं...