पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • समराला के गांव घुलाल में घनी धुंध के चलते बस और ट्रक में टक्कर, 5 जख्मी

समराला के गांव घुलाल में घनी धुंध के चलते बस और ट्रक में टक्कर, 5 जख्मी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टरसमराला |लुधियाना

बुधवारसुबह लुधियाना-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 95 पर घनी धुंध के कारण समराला के गांव घुलाल के पास ट्रक और पंजाब रोडवेज मुक्तसर डिपो की बस में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में ट्रक और बस ड्राइवर समेत 5 लोग जख्मी हो गए। सड़क हादसे में जख्मी हुए लोगों को 108 एंबुलेंस के ईएमटी कमलप्रीत सिंह और पायलट नरिंदर सिंह ने सिविल हॉस्पिटल समराला पहुंचाया। जहां पर जख्मियों को फर्स्ट ऐड दी गई। बाद में जहां से उन्हें अलग-अलग हॉस्पिटलों में रेफर कर दिया गया। वहीं ट्रक ड्राइवर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। जख्मियों की पहचान पक्खो कलां के रहने वाले बस ड्राइवर नछत्तर सिंह, ट्रक ड्राइवर नरिंदर सिंह निवासी उत्तराखंड, यात्री मनविंदर सिंह निवासी बाघापुराना, बहादुर सिंह और बलकरण सिंह निवासी डोडा के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार रोडवेज की बस लुधियाना से चंडीगढ़ जा रही थी। घुलाल गांव के पास आगे जा रहे कैंटर को ओवरटेक करते समय सामने से रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गई। सड़क हादसे के कारण दोनों तरफ जाने वाला ट्रैफिक जाम हो गया। मौके पर पहुंची समराला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक को शुरू किया। ट्रक ड्राइवर का आरोप था कि बस ड्राइवर तेज रफ्तार से कैंटर को ओवरटेक कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है , उसके बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...