फौज के मुलाजिमों ने सरहिंद नहर में की लाशों की खोज
लुधियाना | कूमकलांके गांव हीरा इलाके में एक युवक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर शादी की नीयत से अगवा करके ले गया। जब लड़की के घरवालों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। थाना कूमकलां की पुलिस ने लड़की की मां के बयानों पर कोहाड़ा के रहने वाले सोनू के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। एएसआई मोहन लाल ने बताया कि शिकायतकर्ता की 17 साल की नाबालिग लड़की दोपहर को घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी देर तक वापिस आने पर घरवालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। इसी दौरान पता चला कि उक्त आरोपी लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसला कर अगवा करके ले गया है। जिसके बाद घरवालों ने पुलिस को शिकायत दी।
श्री माछीवाड़ा साहिब। सरहिंदनहर में ऑल्टो कार गिरने की घटना में 1 महिला और तीन बच्चों कुशलवीर, कंवलप्रीत और मनकीरत सिंह की लाशों की तलाश के लिए फौज और 4 गोताखोरों से मदद ली गई। इस दौरान अार्मी के मुलाजिम सरहिंद नहर में लाशें को ढूंढते हुए।