पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • स्कूल की क्लर्क महिला से झपटमारी करके पर्स छीना

स्कूल की क्लर्क महिला से झपटमारी करके पर्स छीना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना |पति केसाथ एक्टिवा पर सवार होकर घर जा रही स्कूल की क्लर्क महिला से झपटमारी करके पर्स छीनकर तीन युवक फरार हो गए। महिला ने बताया कि पर्स में 8500 रुपए, एक सोने की चेन, टॉप्स, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, वोटर कार्ड अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। महिला ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलते ही थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हैबोवाल के न्यू दुर्गापुरी के रहने वाले अरुण कुमार सूद की शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अरूण सूद ट्रंक बाजार स्थित जैन गर्ल्स कॉलेज में क्लर्क की जॉब करते हैं और उनकी प|ी भारत नगर चौक स्थित नॉर्यमल जैन स्कूल में क्लर्क हैं। स्कूल से छुट्टी के बाद अरूण प|ी को साथ लेकर एक्टिवा पर सवार होकर स्कूल से लेकर घर जा रहे थे। जब वे राम शरणम् मंदिर के टी-प्वाइंट के पास पहुंचे तो पीछे से मोटरसाइकिल पर रहे तीन युवकों ने झपटमारी करके उनका पर्स छीन लिया। शिकायतकर्ता के शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गए।

खबरें और भी हैं...