पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाला किया गिरफ्तार
आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पति पर मामला दर्ज
प|ीको दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति को थाना वूमेन सैल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस वीरवार आरोपी को अदालत में पेश करेगी। आरोपी की पहचान मोगा के रहने वाले जगजीत सिंह के रूप में हुई है। हेड कांस्टेबल सुखदेव सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी जगजीत सिंह हॉलेंड में रहता था। कुछ समय पहले ही वह लुधियाना वापस आया था। इसके बाद ललतों कलां की रहने वाली परमजीत कौर की शादी जगजीत सिंह के साथ फरवरी 2011 में हो गई। शादी में परमजीत के परिवार वालों द्वारा सोने के गहने, कार और फर्नीचर दहेज में जगजीत को दिया गया था। दोनों के एक पांच साल की लड़की भी है। शादी से कुछ समय बाद ही आरोपी ने परमजीत को मायके वालों से और दहेज लाने की मांग की। लेकिन जब परमजीत ने दहेज लाने से मना किया तो दोनों में झगड़ा रहने लग गया। आरोपी ने दहेज लाने पर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और घर से निकाल दिया। जिसके बाद लड़की ने सारी बात अपने मायके वालों को बताई और पुलिस को सूचित किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
लुधियाना|फंदा लगाकरसुसाइड करने वाली अमनदीप कौर के मामले में थाना सदर की पुलिस ने उसके पति को नामजद कर लिया है। पुलिस ने अमनदीप के भाई दविंदर सिंह के बयानों पर जस्सियां रोड स्थित जसपाल बांगड़ के रहने वाले वरिंदरजीत सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में रेड कर रही है। पुलिस ने एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि अमनदीप कौर की आरोपी वरिंदरजीत सिंह के साथ करीब चार साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से दोनों में घरेलू झगड़ा रहने लग गया। इसी बात से तंग आकर अमनदीप ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिस पर अमनदीप के भाई दविंदर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।