पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • इंग्लैंड साउथ अफ्रीका के मैच पर सट्टा लगाते हुए 4 लोग गिरफ्तार

इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के मैच पर सट्टा लगाते हुए 4 लोग गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{आरोपियों से 7.4 लाख रुपए, एक लैपटॉप, 16 मोबाइल फोन किए बरामद

,क्राइमरिपोर्टर|लुधियाना

फोनपर ही घर में बैठकर इंगलैंड साउथ अफ्रीका के मैच पर सट्टा लगा रहे चार आरोपियों को थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 7.4 लाख रुपए, एक लैपटॉप और 16 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने सिल्वर कुंज कॉलोनी के रहने वाले सचिन कल्याण, काकोवाल के अमित राज, छावनी मोहल्ला के कैंती और हैबोवाल के शालू के खिलाफ धोखाधड़ी गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एएसआई प्रवीन रंदेव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी मैचों पर सट्टा लगाते हंै। चारों आरोपी सचिन के घर बैठकर इंगलैंड और साउथ अफ्रीका के मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड की। पुलिस ने मौके पर चारों को गिरफ्तार करके उनसे नगदी बरामद की। इसके अलावा सट्टे में इस्तेमाल किए जाते लैपटॉप मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। जांच अफसर ने बताया कि आरोपी सचिन और अमित के खिलाफ पहले भी थाना डिवीजन नंबर सात में जुआ खेलने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। उस समय पुलिस ने मौके से आरोपी अमित को तो पकड़ लिया था, लेकिन सचिन मौके से फरार होने में कामयाब हो गया था। एएसआई प्रवीन रंदेव ने बताया कि आरोपी मैचों पर फोन के जरिए ही सट्टा लगाते थे। अगर वे खुद जीत जाते थे, तो दूसरी पार्टी से पैसे ले लेते थे। लेकिन जब हार जाते थे तो दूसरी पार्टी को पैसे नहीं देते थे। अगर वे पैसे मांगते तो आरोपी उन्हें धमकाते थे।

खबरें और भी हैं...